....सब बंद है आजकल। सड़कों पर सन्नाटा पसरा है, दूर-दूर से आती वो हॉर्न, कभी आपस में टकरा जाने से सॉरी या देखकर नहीं चल सकते जैसी आवाजें भी कहीं गुम हैं। सुबह-दोपहर या शाम कभी भी बेअंदाज़ चलने वाली हवाएं भी जैसे ठहर गयीं हैं। मेरे घर के बाहर लगे कदंब की शाखों पर बैठने वाले परिन्दों की चहचहाहट भी कहीं गुम है। ये सब कुछ जो आज बंद है, कभी ऐसा ही परिदृश्य देखने की कल्पना थी। मने सबकुछ शांत हो दूर-दूर तक शोर न हो। लेकिन जब यह कल्पना साकार हुई तो जाना कि शोर की भी अपनी अहमियत है। ये जिंदगी का वो हिस्सा है जिसके बिना कुछ नहीं बहुत कुछ अधूरा है। हालांकि ये सब बंद हमारे फिट रहने के लिए ही तो है। लेकिन शोर का लॉकडाउन शायद परिंदो को भी तकलीफ दे रहा है तभी तो आज गौरेया का वह घोंसला कदंब की शाखा पर नहीं.... टूटकर नीचे पड़ा था। शायद परिंदे भी अपने पुराने देश लौट गए...😒
उम्मीद है ये बंद कोरोना जैसी गंभीर आपदा से जल्दी ही निजात दिला देगा...और फिर शोर का लॉकडाउन भी खत्म होगा। सड़कें फिर से गुलज़ार होंगी..हवाएं फिर से गुनगुनाएँगी... परिंदे फिर से चहचहायेंगे...खामोशी के बाद आने वाला ये शोर सबके चेहरों पर मुस्कुराहट और सुकून लेकर आएगा।।।
Thursday, March 26, 2020
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
एहसास
कहानियों में दर्ज एहसास कभी-कभी इतने गहरे होते हैं कि उन्हें पढ़ने के बाद फिर कुछ कहना-सुनना शेष नहीं रह जाता।
-
आज न ही कोई विशेष दिन है और न ही कोई खास बात, हुआ कुछ यूं कि हमारी कबर्ड से आज स्लैम बुक मिली वही पुरानी, 12वर्ष पुरानी और उसके पन्नें पल...
-
कोई लड़का किसी लड़की को शादी के लिए देखने आए तो प्यार कैसे परख सकता है? क्या नजरें झुकाकर बात करना, अपने करियर में पति का सपोर्ट चाहने का ख...
-
दूसरी औरत ...! हां ठीक से याद है कुछ ऐसा ही बोला था। बल्कि यही बोला था कि वो दूसरी औरत है। मेरे बार-बार पूछने पर भी यही जवाब था उसका। ...

No comments:
Post a Comment